सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी द्वारा वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 265 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास और आईटीआई किया हुआ है और रक्षा क्षेत्र (डिफेंस सेक्टर) में नौकरी करना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता परीक्षा का दबाव कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे — जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतन और जरूरी दस्तावेज।
● आवेदन शुरू – 07 मार्च 2026 ● आवेदन की अंतिम तिथि – 27 मार्च2026
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी क्या है?
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी भारत सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण इकाई है। यह फैक्ट्री रक्षा उपकरण और विस्फोटक सामग्री के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को तकनीकी अनुभव, स्थिर करियर और सरकारी सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार करते हैं।
कौन अप्लाई कर सकता है?
● ऑल इंडिया जॉब ● पुरुष और महिला
आयु सीमा
● न्यूनतम आयु: 18 वर्ष ● अधिकतम आयु: 35 वर्ष (अनुमानित) ● सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट: ● SC/ST – 5 वर्ष ● OBC – 3 वर्ष ● PwBD – नियमानुसार
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क
● सामान्य वर्ग / OBC – ₹0 ● एससी / एसटी – ₹0 आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा
शैक्षणिक योग्यता
NCTVT या NCVET द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राथमिक ट्रेड के लिए अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट जरूरी IMCP, MMCP, LACP, PPO, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉइलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लिखित परीक्षा नहीं हो सकती (नोटिफिकेशन अनुसार)। चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी:
10वीं के अंक
आईटीआई में प्राप्त प्रतिशत
मेरिट लिस्ट तैयार
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल जांच
उच्च अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतन
● 19,900 रुपए प्रतिमाह ● इसके अलावा डीए भी मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए: ●10वीं और 12वीं की मार्कशीट ●आधार कार्ड ●पासपोर्ट साइज फोटो ●हस्ताक्षर ●जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) ●निवास प्रमाण पत्र ●मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आवेदन कैसे करे
विभागीय वेबसाइट ddpdoo.gov.in पर जाएं।
फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
लिफाफे पर टेन्योर बेस्ड पोस्ट के लिए एप्लीकेशन 5. सीपीडब्लू पर्सनल ऑन अलीगढ़ बेसिस पर लिखकर इस पते पर भेजें :
द चीफ जनरल मैनेजर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी जिला : नर्मदापुरम मप्र, पिन – 461122